बहू का गला घोंटकर थाने पहुंची सास, कहा: साहब मैंने अपनी बहू मार डाली, थाने के सामने जेठ की जमकर धुनाई

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सास ने अपनी बहू की गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। चौंका देने वाली बात यह है कि हत्यारी सास खुद ही सूरजपुर कोतवाली पहुंच गई। उसने खुद ही पुलिस को हत्या की बात बताई और सरेंडर कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही कोतवाली में लड़की पक्ष वालों की भीड़ जुट गई। थाने के बाहर ही मृतका के परिजनों ने उसके जेठ की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। दरअसल सूरजपुर शहर के वार्ड नंबर 5 में रहने वाली छत्रपति साहू ने बुधवार की दोपहर अपनी बहू का गला घोंट डाला।

मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसकी हत्या सास-ससुर और अन्य लोगों ने मिलकर की है। पुलिस ने बताया कि सास और बहू के बीच आपसी विवाद चल रहा था। जिसके बाद आपसी विवाद को लेकर सास ने गमछे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

See also  Chhattisgarh Coal Transport Scam: IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, कोर्ट से मिली है 16 जनवरी तक पूछताछ की अनुमति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।