सीजी ब्रेकिंग: जीएसटी महिला कर्मी की हत्या, चरित्र शंका पर पति ने सिर पर हथौड़ी मारकर ले ली जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चरित्र शंका के चलते जीएसटी कार्यालय में पदस्थ महिला भृत्य का उसके बेरोजगार पति ने सर पर हथौड़ी मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुँच कर आत्म समर्पण कर दिया। मृतका ने पूर्व में भी मारपीट व प्रताड़ना की शिकायत महिला थाने में की थी जिसकी परसों ही काउंसलिंग हुई थी और अगले 25 अक्टूबर को दूसरी पेशी थी पर उससे पहले ही हत्या हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझवापारा में रहने वाली 40 वर्षीय हरि कुमारी भार्गव जीएसटी कार्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ थीं, जिसकी शादी 15 वर्ष पूर्व अक्षय कुमार भार्गव से हुई थी। शादी से दोनों को दो बच्चे 13 वर्षीय मनीष भार्गव व 12 वर्षीय अनीश भार्गव थे।बताया जाता हैं कि अक्षय कुमार भार्गव कोई काम धाम नहीं करता था व नशे का आदी था।

आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र के ऊपर शंका कर के लगातार मारपीट व शारीरिक प्रताड़ना दिया करता था, जिसकी शिकायत मृतका ने महिला थाने में भी की थी। मृतका की शिकायत पर महिला थाने में दोनो पक्षों की 4 अक्टूबर को काउंसलिंग भी करवाई गई थी और 25 अक्टूबर को अगली पेशी थी। इससे पहले आज उसकी हत्या कर दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।