नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापा भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर व ड्रग तस्करों के गठजोड़ को खत्म करने को लेकर मारा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 40 अलग-अलग इलाकों में छापेमारी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि पिछले 9 महीनों में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में 191 ड्रोन्स की अवैध एंट्री रिपोर्ट की है। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हुई है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ केंद्र सरकार ने इस मामले में हाल ही में इनपुट शेयर किए हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को भी पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। रविवार को भी ऐसे ही एक ड्रोन को मार गिराया गया था जिसमें मादक पदार्थ था।

See also  छोटे शहरों में भी हो रही है नशीली दवाओं की तस्करी, 12 लाख के इंजेक्शन ले जाते हुए पकड़ा गया तस्कर

जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में मारा गया छापा

इससे पहले एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में छापे मारे और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के मुखौटा समूह अल-हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईडी) के प्रमुख मोहम्मद आमिर शमशी को गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया एएचईटी, राजौरी की कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले के सिलसिले में राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, बांदीपोरा, शोपियां, पुलवामा और बडगाम में 18 स्थानों पर छापे मारे गए।

NIA ने 11 राज्यों में की थी छापेमारी

गौरतलब है कि बीते महीने एनआईए की अगुवाई में कई एजेंसियों ने 11 राज्यों में आतंकवाद के वित्त पोषण में शामिल संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कम से कम 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल (22), महाराष्ट्र (20), कर्नाटक (20), आंध्र प्रदेश (5), असम (9), दिल्ली (3), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), तमिलनाडु (10), उत्तर प्रदेश (8) और राजस्थान (2) में की गईं।

See also  ये शख्स अवैध रूप से बन रहा था सैनिटाइजर, छापा में 17 ड्रम केमिकल जब्त

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।