कोरोना मरीजों से मनमाना वसूली पर 11 अस्पतालों को नोटिस, दो पर एक्शन
कोरोना मरीजों से मनमाना वसूली पर 11 अस्पतालों को नोटिस, दो पर एक्शन

रायपुर। कोरोना काल में मरीजों से अधिक राशि वसूलने वाले 11 निजी अस्पतालों को 16 नोटिस दिए गए हैं,ज​बकि दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने मरीजों से मिल रही शिकायतों के बाद जिला चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई है। शिकायतों के समाधान करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि चिकित्सालय को अतिरिक्त ली गयी राशि मरीजों के परिजन को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 2 अस्पतालों पर कार्यवाही

डॉ. मीरा बघेल ने बताया बांठिया अस्पताल के विरुद्ध कई शिकायत प्राप्त होने के सीएमएचओ के कार्यालय द्वारा संबंधित निजी अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए उसके लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निरस्त किया गया। इसी तरह अनियमितता प्राप्त होने पर नर्सिंग एक्ट के तहत महामाया हॉस्पिटल, खरोरा पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

इन अस्पतालों को नोटिस

निजी हॉस्पिटलों में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक चार्ज लेने की शिकायत पर बिल की जांच भी की जाती है। इन शिकायतों के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 11 निजी चिकित्सालयों को 16 नोटिस जारी किए गए।

इसके तहत बांठिया हॉस्पिटल को 4, श्री मेडीसाइन हॉस्पिटल को 2, रामकृष्ण हॉस्पिटल को 1, जय अंबे हॉस्पिटल को 1, मित्तल हॉस्पिटल को 1, महामाया हॉस्पिटल को 1, रिम्स को 2, पथकिंड को 1, एकता चिल्ड्रन हॉस्पिटल को 1, कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल को 1, बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को 1, नोटिस जारी किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।