Big Breaking: टूल किट मामला, कल रमन सिंह देंगे गिरफ्तारी, नवतपा से पहले गरमाया छत्तीसगढ़ का सियासी पारा
Big Breaking: टूल किट मामला, कल रमन सिंह देंगे गिरफ्तारी, नवतपा से पहले गरमाया छत्तीसगढ़ का सियासी पारा

रायपुर। कोरोना टूलकिट (Toolkit Case) में मामले में खबर है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह (Dr Raman Singh) सोमवार को गिरफ्तारी देने थाने जाएंगे। डॉ रमन सुबह 10 बजे राजधानी के सिविल लाइन थाने पहुंचेंगे। साथ में बीजेपी के अन्य नेता और विधायक भी गिरफ्तारी देने जाएंगे।

बता दें कि 18 मई को सिविल लाइन थाने में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने डॉ रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया किया था।

इस मामले में रायपुर पुलिस डॉ रमन सिंह से 24 मई को उनके घर जाकर पूछताछ करने जाने वाली थी लेकिन उससे पहले डॉ रमन सिंह खुद गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचेंगे। इसके साथ ही टूल किट मामले में प्रदेश की राजनीति में गरमाहट आ गई है। खबर है कि कल ही पूरे प्रदेश में भाजपा नेता अपनी गिरफ्तारी देने थाने की ओर कूच करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।