Omicron: रायपुर में दुबई से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक विदेश से करीब 2000 हजार यात्री लौटे

रायपुर। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (CG Corona Update Omicron New variant of Corona virus) के संक्रमितों की तेजी से संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में अभी तक एक भी केस नहीं मिला है, लेकिन संकट बरकरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी के सुंदर नगर की रहने वाली 56 वर्षीय महिला 16 दिसंबर को रायपुर लौटी थी, उसे होम क्वारंटाइन में रखा गया था। 19 दिसंबर को सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जिसकी 20 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के बाद महिला का दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की होगी।

राहत इस बात का है कि प्रदेश में 24 घंटे में सिर्फ 13 नए केस रिपोर्ट तथा 41 डिस्चार्ज हुए हैं। 21 जिलों में एक भी केस नही मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीज 304 हो गए हैं। रायपुर में सर्वाधिक 3 नए मरीज मिलने से एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 36 हो गया है।

प्रदेश में अब तक विदेश से करीब 2000 हजार लौटे

बता दें कि प्रदेश में अब तक विदेश से करीब 2000 हजार लौटे हैं, जिसमें से 7 लोग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6 के सैंपल जीनोम सीक्वंसिंग के लिए भुवेनश्वर लैब भेजे गए हैं।

रायपुर की महिला की भेजने की तैयारी की जा रही है। 6 में से 2 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी है। दुर्ग के एक, बिलासपुर के दो और रायगढ़ के एक लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसपर स्वास्थ्य विभाग की नजरें टीकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।