पीएमएफएमई योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
पीएमएफएमई योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

टीआरपी डेस्क

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए आज यहां राजधानी रायपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में योजना के तहत मिलने वाले अनुदान एवं योजना में आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी सीएसआईडीसी द्वारा प्रदान की गयी। योजना के तहत व्यक्तिगत/एफपीओ/एसएचजी कोओपरेटिव क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी, सीड कैपिटल, प्रशिक्षण ब्रांडिंग एन्ड मार्केटिंग एवं हैंड होल्डिंग की सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन एवं जिला व्यापार उद्योग केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

कार्यशाला में उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक संतोष भगत, मुख्य महाप्रबंधक, जिला एवं व्यापार उद्योग केंद्र, ए. एच. यचदानी, महाप्रबंधक सह प्रभारी पीएमएफएमई सुरेश केशी, सीएसआईडीसी के डॉ. गौतम रॉय, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र. रायपुर, सी. एल. पाठक, अमित रंजन, एलडीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर उपस्थित थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।