CG Covid Update

रायपुर। (Swine flu in Chhattisgarh) छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के नए चार केस सामने आए हैं। वहीं एक हृदय रोगी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसकी जानकारी सीएमएचओ डाक्टर मीरा बघेल ने दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 20 अगस्त तक की स्थिति में स्वाइन फ्लू के 100 मामले आ चुके हैं। इसमें से 54 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आंबेडकर अस्पताल को सेंटर बनाया है लेकिन रिएजेंट किट के अभाव की वजह से लैब में जांच बंद है। दवाओं और जांच के लिए किट की किल्लत की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी प्रबंधन से लेकर शासन तक को दी गई है। बावजूद, अभी तक समस्याओं को दूर करने कोई पहल नही की जा है।

See also  धान खरीदी केंद्र में किसानों से वसूली का वीडियो हुआ वायरल, हटाया गया कर्मचारी, मामले की होगी जांच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।