Petrol Diesel Price Today: एक दिन की राहत के बाद फिर लगी तेल की कीमत में आग, 12 दिन में 10वीं बार बढ़े दाम
Petrol Diesel Price Today: एक दिन की राहत के बाद फिर लगी तेल की कीमत में आग, 12 दिन में 10वीं बार बढ़े दाम

नई दिल्ली। (Petrol Diesel Price Today) एक दिन की राहत के बाद शनिवार को तेल की कीमत में फिर 80 पैसे की बढ़त्तरी की गई है। बता दें कि पिछले 12 दिनों में सिर्फ दो दिन ही पेट्रोल-डीजल के फुटकर रेट नहीं बढ़े। आज पेट्रोल 102.60 रुपए व डीजल का रेट 94.30 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार 31 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।