ब्रेकिंग: पीएम मोदी करेंगे आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक,कर सकते हैं जरूरी ऐलान
ब्रेकिंग: पीएम मोदी करेंगे आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक,कर सकते हैं जरूरी ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बैठक के बाद कुछ ऐलान भी कर सकते हैं।

बता दें कि वैक्सीनेशन को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं भेजने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को बताया कि उनके राज्य में सिर्फ तीन दिन का वैक्सीन स्टाक बचा है। वैक्सीन नहीं होने के चलते टीकाकेंद्रों से लोगों को वापस भेजा जा रहा है।

राजेश टोपे के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं है। जरूरत के हिसाब से सभी राज्यों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।