ध्यान से पढ़ें खबर: बेटी से लड़ी मां, दो-दो बुलडॉग ने हमलावर समझकर मार डाला!
ध्यान से पढ़ें खबर: बेटी से लड़ी मां, दो-दो बुलडॉग ने हमलावर समझकर मार डाला!

टीआरपी न्यूज। अगर आप विदेशी नस्ल के खतरनाक ​ब्रीड के कुत्ते पालने के शौकीन है तो ये खबर आपको चौकंना करने के लिए काफी है। दरअसल ब्रिटेन में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

यहां एलाएने स्टैनली (44) नाम की महिला की दो पालतू कुत्तों के हमले में मौत हो गई, जबकि वो कुत्ते भी उसी घर में, उसी छत के नीचे पले बढ़े थे। जानकारी के मुताबिक दोनों कुत्ते बुलडॉग ब्रीड के हैं और उन्हें लगा कि स्टैनली की बेटी खतरे में है, इसके बाद दोनों ने ही स्टैनली पर हमला बोल दिया।

बेटी ने छुड़ाने की भरपूर कोशिश की लेकिन नाकाम रही

डेलीमेल के मुताबिक, ये पूरा मामला चेशायर का है। चूंकि इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है, इसलिए ये मामला फिर से सुर्खियों में आ गया।बता दें कि ब्रिटेन में दरअसल, पालतू जानवरों को भी पालने को लेकर कानून है।

कानून के मुताबिक आप अगर अपने खतरनाक जानवरों को संभाल नहीं पाते, या वो गुस्से में अपना आपा खोकर आप की भी नहीं सुनते, तो आपको सजा हो सकती है। अब स्टैनली के पति पर आरोप है कि उन्होंने खतरनाक कुत्तों को पाला था।

See also  पत्नी हुई क्वारंटाइन तो खुशी झूम उठे सरदार जी! किया जबरदस्त भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो

पहले भी मिल चुकी थी सजा

खबर ये भी है कि स्टैनली के पति को साल 2016 में ऐसे ही एक मामले में सजा भी हो चुकी है, जिसमें उनके कुत्तों ने एक अन्य कुत्ते के मालिक पर हमला बोल दिया था और उसे काटकर अधमरा कर दिया था।

कोर्ट में क्या हुई सुनवाई?

कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टैनली की बेटी ने बयान दर्ज कराया, उसने बताया कि वो बाहर से आई थी। तभी किसी बात पर उसकी मां से बहस हो गई, इस दौरान दोनों कुत्ते वहीं थे। लेकिन मेल कुत्ते डीजे ने उनकी मां पर हमला बोल दिया, इसके तुरंत बाद फीमेल यानी बिली भी इस हमले में शामिल हो गई। उसने कुत्तों को रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो बेकाबू हो चुके थे। इसके बाद पड़ोसियों ने पत्थर मारकर कुत्तों को दूर किया और स्टेनली को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  30 सितंबर को बाबरी विध्वंस केस में आएगा फैसला, आरोपी उमा भारती बोलीं- 'फांसी मंजूर, मगर जमानत नहीं लूंगी'

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

कोर्ट में गवाही के दौरान मौजूद रहे एक विशेषज्ञ ने कहा कि बुलडॉग नस्ल के कुत्ते खतरनाक शिकारी होते हैं, लेकिन वो स्वामिभक्त होते हैं। ऐसे में उन्हें अगर लगता है कि उनके मालिक की जिंदगी पर कोई खतरा है, तो वो रौद्र रूप में आ जाते हैं।

ऐसा ही उस समय भी हुआ, जब स्टैनली अपनी बेटी पर चिल्ला रही थी। ऐसे में कुत्तों को लगा कि वो मां-बेटी की जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है, जिसके बाद उन्होंने स्टैनली पर हमला बोल दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।