नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई झड़पों में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। सीएए समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर पथराव किया और फिर घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। इसके अलावा चांदबाग और भजनपुरा इलाकों में भी सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसा की खबरें आ रही हैं। इन इलाकों में हिंसा का यह दूसरा दिन है।


इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात को लेकर एक बैठक बुलाई है। वहीं, दिल्ली में हो रही हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय का बयान आया है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा है कि हालात नियंत्रण में है। मौके पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात है। आज शाम ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई दिल्ली आ रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Raipur City News: माना एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन, मौके पर पहुंची सीआईएसएफ बम डिस्पोजल टीम

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।