छत्तीसगढ़ में सियासी संकट और गहराया, कांग्रेस विधायक आज रात 9 बजे की फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली,कल भी होगी बड़ी संख्या में रवानगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. विधायक विक्रम मंडावी और शिशुपाल सोरी भी आज रात फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि जो विधायक दिल्ली में हैं, उन्हें वापस आने से रोका गया है।

सूत्रों के मुताबिक, विधायकों को दिल्ली में रुकने को कहा गया है. आज रात रात 9 बजे की फ्लाइट करीब 10 और विधायक दिल्ली रवाना हो रहे हैं वहीं शनिवार सुबह भी कुछ और विधायक दिल्ली कूच करेंगे। बता दें कि अभी दिल्ली में करीब 25 विधायक डेरा डाले हुए हैं, जिनकी अगुवाई विधायक बृहस्पत सिंह कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दिल्ली रवाना हुए सीएम बघेल, कहा-भाजपा दिल्ली चुनाव को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने में लगी है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।