रायपुर। इन दिनों पूरे देश में भीषण गर्मी के बीच भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में संक्रमण के बीच शांत चल रहे छत्तीसगढ़ में अचानक कोरोना का विस्फोट हुआ है। सप्ताहभर में ही चार गुना नए मामले सामने आए। अभी तक जिन जिलों में एक भी केस नहीं आए थे, वहां से एक साथ 30 से 40 नए मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि घबराने की बात नहीं है। इस बीच लॉकडाउन-5.0 लाने की तैयारी है। जहां ज्यादा केस मिले हैं, वहां से 1 से 16 जून तक सब बंद होगा। इसको लेकर राज्य सरकार जल्द घोषणा कर सकती है।

प्रदेश में मजदूरों के आने के बाद से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए 1 से 16 जून के बीच पांचवां लॉकडाउन हो सकता है। इसकी रूपरेखा बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। जिन जिलों में ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां फुल लॉकडाउन की तैयारी है।

हालांकि, इसमें यह देखा जा रहा है कि पूरे जिले में सख्ती होगी या प्रभावित ब्लॉक में ही कड़ाई की जाएगी। सीएम और अफसरों के बीच मीटिंग में ज्यादा प्रभावित जिलों में आवागमन, दुकानें खुलने, कारोबार की अनुमति या समय निर्धारण तय किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।