रायपुर। Ram Madhav in Raipur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राममाधव रविवार को रायपुर पहुंचे हैं। वह राजधानी के जेल रोड स्थित होटल में 20 व 21 नवंबर को साहित्य परब 2022 का आयोजन में मुख्य अतिथि व वक्ता होंगे।

Ram Madhav in Raipur: समारोह में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति बल्देव भाई शर्मा कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रमुख, चिंतक व समाजसेवी डा. पूर्णेंदु सक्सेना होंगे।

उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे राममाधव

Ram Madhav in Raipur: रायपुर लिटफेस्ट सोसायटी द्वारा दो दिन के साहित्य परब का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी में जेल रोड स्थित एक होटल में इस आयोजन के पहले दिन यानी आज उद्घाटन सत्र में राममाधव हिस्सा लेंगे। दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ में साहित्यिक प्रयोग धर्मिता पर मंथन होगा।

See also  जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोग नहीं कर सकेंगे मतदान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।