IND vs NZ 2nd T20I: पहले मैच के बाद अब दूसरे मैच में भी विलेन बन सकती है बारिश

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि वेलिंगटन में पहला टी20I बारिश के कारण बगैर बॉलिंग के ही रद्द करना पड़ा था। माउंट माउंगानुई में दोनों टीमें और प्रशंसक बेहतर मौसम की उम्मीद कर रहे होंगे, ताकि उन्हें दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिले।

न्यूजीलैंड मौसम विभाग की मानें तो अनुसार, माउंट माउंगानुई में मैच के दिन बारिश की संभावना है। दिन में 90 प्रतिशत और रात में 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इसका मतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने जा रहे मैच में फिर से बारीश बहुत बड़ा विलन बन सकता है।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

माउंट माउंगानुई के बे ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए है। यहां बल्लेबाजी करना आसान है। इस पिच से गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है। इस ट्रैक पर उछाल होने से बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने में कोई परेशानी नहीं होती। मैच के दौरान बादल छाए रहने से शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। तेज आउट फील्ड और बॉउंड्री छोटी होने के चलते बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं।

See also  IND vs SL: अक्षर पटेल ने इस मामले में इन खिलाडियों को पीछे छोड़ा, सातवें नंबर पर बैटिंग कर बनाया ये रिकॉर्ड

पहले भी मैच हो चुका है रद्द

गौरतलब हो कि शुक्रवार को वेलिगंटन में खेले जाने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सुबह से हुई बारिश के कारण मैदान गिला रहा और टॉस भी नहीं हो सका। अब दोनों टीमों को सीरीज जीतने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड टीम में जहां, बोल्ट और मार्टिंन गप्टिल जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं तो वही टीम इंडिया ने भी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।