बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरी के एक मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मोटी रकम

की लालच में रिटायर्ड टीआई के घर चोरी की साजिश रचने वाले वकील समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार

किया है. पकड़े गए आरोपियों से नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी और मोबाइल भी जब्त किया है.

 

वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसी फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची.

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया. फिलहाल मामले में शामिल एक और आरोपी अभी फरार है.

पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

 

रिटायर्ड थाना प्रभारी के घर की थी चोरी :

दरअसल बीते दिनों थाना सकरी अंतर्गत आसमां कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड टीआई एससी शुक्ला के घर अज्ञात

चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी पार कर दिया था. घटना के बाद से

See also  इबोला वायरस को लेकर केंद्र की बड़ी चेतावनी! इन 3 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी....

लगातार पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने टिकरापारा

निवासी राजेश को पकड़कर पूछताछ किया. पूछताछ में राजेश ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के

साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना बताया.

 

एक अभी भी फरार :

हैरानी तो इस बात की है कि एक वकील ने ही पूर्व पुलिस अधिकारी के घर चोरी की कहानी लिखी, और

इसमें कई शातिर चोरों को अपना साथी बनाया. घटना 21 नवंबर की है जहां आसमा सिटी में रहने वाले

रिटायर्ड थाना प्रभारी एससी शुक्ला अपने पारिवारिक कार्य से दिल्ली गए हुए थे. घर सूना पाकर आसमा

सिटी में ही रहने वाले पेशे से अधिवक्ता सतीश सिंह ठाकुर ने चोरी की वारदात को अंजाम देने योजना बनाई.

 

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर मोटा माल होने की उम्मीद में उसने कुछ शातिर चोरों को अपने साथ मिलाया और

एससी शुक्ला के घर की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने रिटायर्ड अधिकारी के घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपए

See also  एवरेस्ट ब्रांड के नकली मसाले की हो रही थी सप्लाई, छापे में लाखों के माल की हुई जब्ती

की चोरी की थी. इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड वकील सतीश सिंह के साथ राजेश पासी और केशव यादव को

गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस मामले का एक और आरोपी दयालबंद निवासी संजय खरे अभी भी फरार है.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।