रायपुर/महासमुंद। महासमुंद जिले में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। महानदी में

डूबने से दो बच्चों को मौत हो गई है। राजधानी रायपुर के भारत माता स्कूल से बच्चों की टीम

पिकनिक मनाने सिरपुर गयी हुई थी। महानदी के किनारे सभी बच्चे तैराकी कर रहे थे। इसी

दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गए. पानी ज्यादा होने के कारण बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए

और डूब गए.

 

बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला. तुरंत बच्चों को

अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

तैराकी करने नदी में उतरे थे बच्चे

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के भारत माता स्कूल के कक्षा 9वीं से 12 कक्षा तक की बच्चों

की टीम सिरपुर पिकनिक मनाने के लिए शनिवार सुबह रायपुर से निकली थी. सभी तकरीबन 10.45

बचे सिरपुर पहुंचे. बच्चों को साथ प्रिंसिपल सहित 12 शिक्षक भी थे. दोपहर तकरीबन 12.30 से 1 बजे

See also  लॉकडाउन-3.0 : न बैंड-बाजा, न बाराती, एक ही दिन में हुईं सैकड़ों जोड़े की शादियां

के बीच बच्चे तैराकी करने महानदी के पास आए. बताया जा रहा है कि एक बच्चे का नाम अमन और

दूसरे का नाम खुशदीप बताया जा रहा है. एक बच्चा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुम्हारी और दूसरा बच्चा

रायपुर के हीरापुर का रहने वाला बताया जा रहा है.

 

गहरे पानी में डूब गए बच्चे

बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे तैराकी करने नदी में उतरे. इस दौरान शिक्षक भी वहां मौजूद थे. इसी

दौरान दो बच्चे नदी में कुछ आगे की ओर निकल गए. पानी गहरा होने के कारण बच्चे खुद को संभाल

नहीं पाए और डूबने लगे. नदी में बच्चों को हाथ-पैर मारता देख साथी बच्चों ने शिक्षकों को जानकारी दी.

आनन-फानन में शिक्षकों ने नदीं में छलांग लगाई और बच्चों को बाहर निकाला.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

See also  कटघोरा जेल ब्रेक मामला- 30 फीट उंची दीवार फांदना असंभव, पुलिस कस्टडी में हुई मौत

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।