छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कंटेनमेंट जोन, इस शहर में बने एक साथ बने दो कंटेनमेंट जोन

गोकुल चंद्रमा मंदिर रोड स्थित पंचवटी नगर, मितान विहार दलदल सिवनी मोवा, ग्रीन आर्चिड दलदल सिवनी मोवा, विधानसभा रोड स्थित आमासिवनी के सफायर ग्रीन तथा चौबे कालोनी बने कंटेनमेंट जोन

रायपुर। रायपुर शहर के पांच इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। दो से अधिक कोरोना केस सामने आने की वजह से बूढ़ापारा, चौबे कालोनी, आमासिवनी तथा मोवा में दो इलाके को प्रतिबंधित किया गया है।
बता दें कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा मिली गाइडलाइन के बाद राजधानी को एलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही रायपुर जिले में भी कोरोना के मामले में तेजी नजर आने लगी है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सख्ती की प्रक्रिया शुरु की गई है। नियम के मुताबिक जिस इलाके में कोरोना के दो अथवा ज्यादा केस सामने आते हैं, उस इलाके के कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।

See also  ब्रेकिंग: दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों को वापस लाने छत्तीसगढ़ को मिली 4 ट्रेनों की अनुमति,पंजीयन के लिए एप्प लिंक जारी

प्रदेश में पिछले दिनों में रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर के नवोदय विद्यालय के गर्ल्स हास्टल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। वहां एक साथ डेढ़ दर्जन लोगों को संक्रमित पाया गया था। बुधवार को प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की दूसरी बड़ी कार्रवाई रायपुर जिले में की गई है।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने बूढ़ापारा के गोकुल चंद्रमा मंदिर रोड स्थित पंचवटी नगर, मितान विहार दलदल सिवनी मोवा, ग्रीन आर्चिड दलदल सिवनी मोवा, विधानसभा रोड स्थित आमासिवनी के सफायर ग्रीन तथा चौबे कालोनी में महाराष्ट्र मंडल के आसपास के इलाके में सामान्य आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।