लंदन। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक को किंग चार्ल्स-III आज यानी मंगलवार को सुनक को PM का अपॉइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे लिज ट्रस कैबिनेट की बैठक करेंगी। वो दोपहर 2:45 बजे पीएम हाउस से देश को प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार संबोधित देंगी।

इसके बाद बकिंघम पैलेस जाकर किंग चार्ल्स-III को इस्तीफा सौंपेंगी। इसके कुछ देर बाद किंग चार्ल्स-IIIसुनक को PM का अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। सुनक आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री बनने के बाद शाम 4 बजे पीएम हाउस से देश को संबोधित करेंगे।

नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषि सुनक

ऋषि भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने पर मूर्ति ने कहा- ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि वो ब्रिटेन के लोगों के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।

See also  मौसम अपडेट: रायपुर में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे में प्रदेश के इन हिस्सों में हो सकती है मूसलाधार बारिश,आरेंज अलर्ट जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।