मरीन ड्राइव में एक हफ्ते में मिली दूसरी लाश, जांच में जुटी पुलिस
मरीन ड्राइव में एक हफ्ते में मिली दूसरी लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में शनिवार को युवक की तैरती हुई लाश मिली है। तालाब के बाहर चप्पल भी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृत युवक का हो सकता है।

मृतक की पहचान गीतांजलि नगर रायपुर निवासी आशीष नागरिया 28 साल के रूप में की गई है। युवक कल शाम 4 बजे से घर से लापता था। गायब मृतक युवक मेकेनिकल इंजीनियर था। खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पर जांच में जुटी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।