पटना। Bihar Legislative Council By-Election भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बना दिया है। बिहार में विधान परिषद की दो सीटों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। इनमें से एक सीट पर शाहनवाज को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि बिहार में बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और विजय नारायण झा के इस्तीफा देने के बाद से बिहार विधान परिषद की दो सीटें खाली हुई हैं। सुशील मोदी अब राज्यसभा जा चुके हैं। वहीं पिछले साल हुए चुनाव में जीत हासिल कर विनोद नारायण झा विधायक बनकर विधानसभा पहुंच चुके हैं।

नीतीश सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे सैयद शाहनवाज हुसैन को बिहार विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। अब बीजेपी उन्‍हें बिहार की राजनीति में ला रही है। माना जा रहा है कि विधान परिषद में चुने जाने के बाद शाहनवाज को बिहार सरकार में भी बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

See also  अमेरिका ने TikTok के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बाद ओरैकल का ऑफर ठुकरा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।