रायपुर में होगी बॉलीवुड फिल्म 'इश्क चकल्लस' की शूटिंग: नवम्बर में मुहूर्त शॉट में मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल, स्थानीय कलाकारों को ऑडिशन का बुलावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में अगले माह से बॉलीवुड फ़िल्म ‘इश्क चकल्लस’ की शूटिंग चालू होनी है, प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए फ़िल्म के डायरेक्टर अशोक यादव, प्रोड्यूसर नूपुर चंद्राकर व केविन जॉनसन ने बताया, फिल्म शूटिंग छत्तीसगढ़ की खूबसूरती देश-विदेश तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह निर्मित की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री-अधिकारी मौजूद रहेगें नवंबर में फ़िल्म के प्रोडक्शन हाउस द्वारा मुहूर्त पूजा का भी आयोजन किया गया है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री-अधिकारी मौजूद रहेगें। फ़िल्म निर्माताओं ने बताया कि इस मूवी की शूटिंग राज्य में होने से शासन-प्रशासन से भरपूर सहयोग मिलने का आश्वाशन भी मुख्यमंत्री बघेल ने दिया है।

प्रोड्यूसर नूपुर चंद्राकर ने बताया कि मूवी की शूटिंग तकरीबन 1 माह तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्यटन स्थल जैसे कौशल्या माता मंदिर, मैनपाट, खल्लारी, चंडी मंदिर सहित अन्य जगहों पर की जाएगी, 2022 में मूवी को माया नगरी मुम्बई से देशभर में रिलीज किया जाएगा।

See also  NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित, NBEMS ने जारी किया नोटिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।