पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या हुए 5 महीने का समय हो चुका है,लेकिन सरकार से इंसाफ नहीं मिल रहा है। मुझे कानून पर भरोसा था इसी कारण अब तक कहीं कोई धरना आदि नहीं दिया। लेकिन अब सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगे कहा कि उसका बेटा अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने के बजाय अपने देश में अपने लोगों के बीच रह रहा था, लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों को उसके बेटे की कामयाबी बर्दाशत नहीं हुई। उसको मारने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी गई और मई में उसे गोलियों से छलनी कर दिया। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने चेतावनी दी कि अगर 25 नवंबर तक उनको इंसाफ न मिला तो वे ह बेटे के कत्ल की एफआईआर वापस ले लेंगे और परिवार समेत देश छोड़कर विदेश चले जाएंगे।

See also  Naxal encounter: अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 4 जिलों के सुरक्षा बल ने नक्सलियों को घेरा, भारी फायरिंग जारी

बलकौर सिंह ने कहा कि जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा। एनआईए भी अब उन लोगों को समन कर रही है जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है, जैसे मर्जी चेक करें। मूसेवाला का गैंगस्टरों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एजेंसियां उसका नाता गैंगस्टरों से जोड़ने पर तुली हैं।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा एक शो का विदेश में सवा करोड़ रुपये लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों के साथ क्यों रिश्ता रखेगा। सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है, लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी हैं।

See also  OMG: 12 साल की बच्ची को पड़ोसी के सब्जी का पौधा तोड़ने की मिली सजा,केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया

बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर मूसेवाला के हक में नहीं आया, अगर कोई आया है तो सिर्फ दो लड़कियां अफसाना खान और जैनी जोहल। उनको एनआईए समन कर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि अफसाना और जैनी को इस तरह एनआईए द्वारा समन करना गलत है। एनआईए ने अभी तक लॉरेंस के खास जो दिल्ली में रहते हैं, उनसे पूछताछ तक नहीं की।