हत्या
पुत्र ने पिता की गोली मारकर कर दी हत्या, रातभर हवालात में भी हंसता रहा आरोपी

टीआरपी डेस्क। मेरठ के ब्रह्मपुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. शर्मनाक बात यह कि हत्या करने वाला आरोपी बेटा रातभर थाने की हवालात में भी हंसता रहा. नशा उतरने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं हुआ. रविवार को पुलिस ने उसका मेडिकल कराया. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मिली जानकरी के मुताबिक, हत्या के आरोपी पर तीन केस दर्ज हुए हैं। एक केस विनोद के छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का, दूसरा पुलिस पर जानलेवा हमले का और तीसरा इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी, सुभाष अत्री ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कराया है। वहीं, गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया जाता है कि ब्रह्मपुरी में शनिवार रात सराफ विनोद वर्मा की उसके बेटे कृष्ण वर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस पर भी हमला किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बेटा रात भर हवालात में हंसता रहा। सुबह नशा उतरा तो पुलिस ने उससे पूछताछ की।

See also  Breaking: सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट से की 6.6 करोड़ वैक्सीन खरीदने की डील, 200 रुपए का होगा टीका

आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था, तभी उसके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें गोली लग गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने परिवार के लोगों को भी थाने में बुलाया और विवाद का कारण पूछा। परिजनों ने बताया कि दो दिन से कृष्ण घर में पैसे को लेकर झगड़ा कर रहा था। शनिवार रात कृष्ण अपनी पत्नी को पीटने लगा और उसकी हत्या करने के लिए फायरिंग की थी।

परिजन बोले- इसकी शक्ल नहीं देखनी, इसे गोली मार दो

परिजनों में कृष्ण को लेकर बेहद गुस्सा था। वह बार-बार पुलिस से बोल रहे थे कि उसकी शक्ल नहीं देखनी है। आप उसे गोली मार दो। उसने जो किया, बहुत बुरा किया। पूरा परिवार तबाह हो गया, इस दिन के लिए उसे नहीं पाला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।