दर्दनाक
दर्दनाक: बिलासपुर में ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर

कोटा। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के कोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय बुजुर्ग मोटरसाइकिल में सवार होकर कोटा राशन सामग्री तेल का टीन व पंखे लेकर कोटा से वापस अपने गांव जा रहा था. इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, घटना कोटा नाका चौक के पास की बताई जा रही है. ग्राम पंचायत चांगोरी से अपने घर के लिए राशन सामग्री लेने आए 55 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक कोटा नाका चौक से महज 200 मीटर दूरी पर पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक सीजी 10 आर 1028) के पहिये के नीचे आने की वजह से उनकी मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक के चक्के से उनका सिर कुचला गया।

घटना के बाद ट्रक चालक पुष्कर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शव का पंचनामा कर मर्च्युरी भेज दिया। इस घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।