सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव, क्वारनटीन हुए, ट्वीट कर बोले- लेकिन मदद को हमेशा आपके साथ
सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव, क्वारनटीन हुए, ट्वीट कर बोले- लेकिन मदद को हमेशा आपके साथ

नई दिल्ली। कोरोना काल में जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने सारी सावधानियां बरतते हुए, खुद को क्वारनटीन कर लिया है।

सोनू सूद ने ट्वीट कर बताया

सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, ”मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारनटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूं. लेकिन चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है. याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं.”

सोनू ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने मैसेज की शुरुआत में लिखा, ”कोविड- पॉजिटिव. मूड और जोश- सुपर पॉजिटिव.” इससे साफ है कि सोनू सूद आज भी लोगों की मदद को तैयार खड़े हैं और हार नहीं मान रहे हैं। यही उनके फैंस और अन्य देशवासियों के लिए प्रेरणा है।

See also  5457 चूहों को मारने में इंडियन रेलवे ने खर्च कर दिए 1.52 करोड़, एक चूहा 28 सौ का !

हजारों लोगों की कर चुके हैं मदद

बता दें कि सोनू सूद ने साल 2020 में लगे कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की मदद कर सभी एक दिल जीत लिया था। इसके बाद से अभी तक सोनू सूद अनगिनत लोगों की मदद कर चुके हैं।

उन्होंने लोगों के इलाज, विदेश से भारत वापसी, भारत में अपने घर वापसी से लेकर कई चीजों में लोगों की मदद की है। इतना ही नहीं इस दौरान अपने एक्सपीरियंस पर उन्होंने एक किताब भी लिख दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।