AIIMS रायपुर

रायपुर। प्रदेश भर में कोरोना कहर ढा रहा है। अब इसका असर एम्स पर भी देखने को मिल रहा है। यहां कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गयी है। जिसके चलते अधिकांश डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं इन मरीजों के इलाज में लगा दी गईं है। यही वजह है कि एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर ने शनिवार से अस्पताल की नि​यमित ओपीडी आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है।

OPD और रूटीन OT की सेवाएं रहेंगी बंद

AIIMS रायपुर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि COVID के केस में बढ़ोत्तरी के चलते 17 अप्रैल से रूटीन OPD और OT की सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं TRAUMA और इमरजेंसी की OT सेवाएं जारी रहेंगी।

COVID वार्ड में 30 बिस्तरों की बढ़ोत्तरी

AIIMS द्वारा जानकारी दी गयी है कि यहाँ के COVID वार्ड में 30 बिस्तर बढ़ाये गए हैं। इनमे 10 बिस्तर ICU के शामिल हैं। अस्पताल में फॉलो अप वाले मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन सेवाएं जारी रखने की भी जानकारी दी गयी है।

देखिए ट्विटर —

https://twitter.com/aiims_rpr/status/1383108692933939202?s=20
https://twitter.com/aiims_rpr/status/1383108695756722176?s=20
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।