रायपुर । Students union elections will not be held in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में इस बार भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाएंगे, बल्कि मनोनयन से मेर‍िट आधार पर छात्र नेताओं को चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

Students union elections will not be held in Chhattisgarh: इसके साथ ही कालेजों में छात्रसंघ गठन के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही सियासत तेज हो गई। मेधावियों पर अपने संगठन से जुड़ने का दबाव छात्र संगठन बना रहे हैं। इस बार छात्र पदाधिकारियों का गठन मेरिट के आधार होगा और जो पदाधिकारी शपथ ग्रहण नहीं करेगा, उसके पद को खाली रखा जाएगा। यानी उसके बाद वाले मेधावी को अवसर नहीं दिया जाएगा।

स्नातक कॉलेज के लिए नियम

अध्यक्ष- किसी भी स्नातक का भाग तीन का विद्यार्थी

उपाध्यक्ष- किसी भी स्नातक का भाग तीन का विद्यार्थी

सचिव – किसी भी स्नातक का भाग दो का विद्यार्थी

See also  आपके लिए ये खास खबर : ATM टच करने की जरूरत नहीं, ऐसे निकलेंगे पैसे

सह सचिव- किसी भी स्नातक का भाग एक का विद्यार्थी

सीआर – हर सेक्शन से

जहां सिर्फ पीजी कॉलेज, वहां के लिए नियम

अध्यक्ष- फाइनल ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

उपाध्यक्ष- फाइनल ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

सचिव – प्रीवियस ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

सह सचिव -प्रीवियस ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

सीआर – पीजी के हर सेक्शन से चुने जाएंगे

जहां स्नातक- पीजी दोनों, वहां के लिए नियम

अध्यक्ष- फाइनल सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

उपाध्यक्ष- प्रीवियस सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

सचिव – किसी भी स्नातक का भाग तीन का विद्यार्थी

सह सचिव- किसी भी स्नातक का भाग दो का विद्यार्थी

सीआर- स्नातक और पीजी के हर सेक्शन से चुने जाएंगे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।