नई दिल्ली। uncontrollable truck crushed people sleeping on the divider: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हादसा बुधवार सुबह करीब चार बजे हुआ है।

uncontrollable truck crushed people sleeping on the divider: जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे एक अज्ञात ट्रक डीटीसी डिपो रेड लाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी पाइंट की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने लापरवाही से रोड डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से चार को सीमापुरी पुलिस द्वारा जीटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

uncontrollable truck crushed people sleeping on the divider: हालांकि इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद जब चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुरुआती इलाज में ही एक और घायल की मौत हो गई, वहीं एक शख्स की इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई. अस्पताल में अभी 2 लोग भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  Accident: शराब के नशे में 12 लोगों पर चढ़ाई कार, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।