नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक बुरी खबर सामने आई है। गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का निधन हो गया।राहुल सिर्फ 15 साल के थे। राहुल की मौत की वजह कैंसर बताई जा रही है।

चाइल्ड एक्टर की हुई मौत

15 साल के राहुल कोली भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में एंट्री करने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड एक्टर थे। राहुल ने ‘छेलो शो’ फिल्म में शानदार काम कर नन्ही सी उम्र में ही खास पहचान बना ली थी। राहुल ने अभी तो अपने सपनों की उड़ान भरनी शुरू की थी, लेकिन उससे पहले ही कैंसर की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं। राहुल के परिवार ने सोमवार को अपने पैतृक गांव हापा में प्रेयर मीट रखी थी। राहुल के पिता अपने बेटे की मौत से काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा- वो बहुत खुश था और अक्सर मुझसे कहता था कि 14 अक्टूबर (फिल्म की रिलीज डेट) के बाद से हमारी जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही राहुल का निधन हो गया है। राहुल का परिवार उनके निधन की खबर से सदमे में है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।