FILE PHOTO
FILE PHOTO

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 10 होटल बार पर बड़ी कार्यवाही की गाज गिरी है. रायपुर के इन होटल बारों में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है. कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी उपायुक्त ने 10 बार लाइसेंस को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है. कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने बारों की जांच की में गंभीर अनियमितता पाई थी.

निर्धारित समय के बाद भी खुला रखते थे बार

इनके खिलाफ गंभीर अनियमितता की श्रेणी में निर्धारित समय बाद भी बार खुला रखना, एक से अधिक काउंटर संचालित करना, एक समय में काउंटर पर एक लेबल का एक से अधिक बोतल खुले रखने के प्रकरण शामिल हैं.

इन 10 होटल बारों के लाइसेंस निलंबित

आबकारी विभाग ने होटल मेलरोज, होटल योगी, होटल शीतल इंटरनेशनल, होटल मधुशाला, होटल सीरॉक, होटल सूर्या, होटल सेंटर पाईट, होटल मेट्रो, होटल क्रास रोड और टेन डाउनिंग स्ट्रीट के बार लाइसेंस को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है.

निलंबन अवधि का सम्पूर्ण राजस्व लायसेंसी द्वारा देना होगा. लायसेंस निलंबन के लिए किसी प्रकार के प्रतिकर पाने या उसके संबंध में चुकाई गई किसी फीस या निक्षेप के प्रतिदाय का हकदार नहीं होगा.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।