CG Breaking: ओडिशा छत्तीसगढ बॉर्डर पर साठ किलो गाँजा समेत तीन गिरफ़्तार,लावाकेरा पुलिस चेकपोस्ट में पकड़ाए तस्कर

रायपुर/जशपुर। ओडिशा छत्तीसगढ बॉर्डर पर जशपुर ज़िले के लावाकेरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने गाँजा तस्कर गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। ये सभी स्कोडा कार में सवार थे जिसमें साठ किलो के लगभग गाँजा बरामद हुआ है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मोहन लाल,राजन विश्वकर्मा औरज्योति विश्वकर्मा शामिल हैं।

जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया लावाकेरा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान रात ढाई बजे के लगभग स्कोडा कार सवार रोके गए थे, वाहन से बड़ी मात्रा में गाँजा बरामद हुआ है, एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। तस्करों के रुप में पहचाने गए तीनों के साथ एक किशोरी भी है जिसकी आयु लगभग चौदह साल है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।