Tokyo Olympics Opening Ceremony: मनप्रीत सिंह और मेरी काम ने की भारतीय दल की अगुवाई, 25 सदस्य शामिल

टोक्यो/नई दिल्ली। ‘खेलों के महाकुंभ’ ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की शुरुआत टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में हो गई है। कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन एक साल देरी से हो रहा है। 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों में 206 देशों से करीब 11 हजार से अधिक एथलीट 33 खेलों की 339 स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए अपना दमखम लगाएंगे।

बता दें कि महामारी के कारण टोक्यो में आपातकाल लागू है। ऐसे में ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में कोई दर्शक मौजूद नहीं है। इस दौरान केवल 900 अधिकारी और पत्रकार वहां मौजूद हैं। टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में ध्वजवाहक मुक्केबाज एम.सी. मेरी कोम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय दल प्रवेश किया। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल मार्च पास्ट के लिए तैयार है। इसमें भारतीय दल के 25 सदस्य शामिल हैं।

नेशनल स्टेडियम में मौजूद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मंत्रालय में राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह देखने के लिए मौजूद हैं। उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और कर्णम मल्लेश्वरी भी मौजूद हैं।

See also  Corona lockdown के चलते पुलिस ने कपिल और धीरज वधावन को दबोचा, येस बैंक केस में CBI-ED को थी तलाश

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में रवाना होने से पहले बहुत सारे एथलीट से स्वयं बात की। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये बहुत बड़ा पल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।