इस राज्य में गर्भवती महिलाओं के लिए आज से शुरू हुआ वैक्सीनेशन
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी 23 जुलाई से गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। जानकारी अनुसार, सभी महिलाओं को कोवैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही जिन सरकारी हॉस्पिटलों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव करने से पहले जांच की जा रही है। वहीं पर वैक्सीन लगेगा भीड़ से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी तरह के वायरस का खतरा न रहे।

यह भी पढ़े: बलरामपुर: गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा कोविड-19 का टीका

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस काम के अंजाम देने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दी गई है कि उन्हें वह काउंसिलिंग करके हॉस्पिटल तक लाएंगी। बता दें कि महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले उनका पूरा हेल्थ चेकअप किया जा रहा है , उसके बाद ही वैक्सीन लगाई जा रही है।

यह भी पढ़े: गर्भावस्था में वैक्सीन लगवाना कितना सुरक्षित? स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना के 192 नए केस समेत देश में मिले 29689 नए मरीज... 42,363 ने दी कोरोना को मात

गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन ऑनसाईट रजिस्ट्रेशन के जरिए से किया जाएगा। जो कि सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा। वैक्सीनेशन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जेपी हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया है कि महिलाओं को वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटे हॉस्पिटल में ही रुकने के लिए कहा गया है, इसके अलावा उन्हें 20 दिन तक मॉनिटरिंग में रखा जाएगा।

यह भी पढ़े: कोरोना एंटीबॉडी के साथ दुनिया में जन्मी पहली बच्ची, प्रसव के पहले मां का हुआ था टीकाकरण

वहीं सरकार ने 30 सितंबर के पहले प्रदेश भर में 18 साल से ऊपर के 5.50 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का पहला डोज लगाने का टारगेट तय किया है। बता दें कि प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 10 लाख 45 हजार 661 लोगों को वैक्सीन लगाकर मध्यप्रदेश आज फिर देश में नंबर वन राज्य रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के मुताबिक आज पूरे देश में 52 लाख 62 हजार 766 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में इसी माह से शुरू हो रहा एक और नया वैक्सीन, इससे न्यूमोनिया से बचाया जा सकेगा बच्चों को

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।