टीआरपी न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के धान की खरीदी 2500 प्रति क्विंटल के किए जाने का

मुददा रोज गरमाता जा रहा है। मोदी सरकार से केंद्रीय पूल में राज्य के किसानों द्वारा उपार्जित धान का

चावल खरीदने एवं धान खरीदी पर बोनस की अनुमति दिए जाने से इंकार करने के बाद अब कांग्रेस

हमलावर हो गई है।

 

बता दें इस मुददें पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम किसानों की पाती लिखकर पीएम हाउस भेजने की बात

कही थी। किसानों ये पत्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंच चुके हैं। अब इन पत्रों को मंगलवार

को राज्यपाल सौंपने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व

में कांग्रेस विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं

कांग्रेसजन सुबह 11 बजे राजीव भवन से राजभवन जाकर प्रधानमंत्री के नाम आए पत्रों को राज्यपाल से

भेंट कर सौंपेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।