पोखरण सैन्य शिविर में सब्‍जी सप्‍लाई करने वाला निकला ISI का जासूस, गिरफ्तार, साजिश में सेना का एक कर्मी भी शामिल

नई दिल्ली। पोखरण आर्मी बेस कैंप में सब्जी सप्‍लाई करने वाले 34 साल के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह व्‍यक्ति सेना के एक कर्मी से पैसों के बदले संवेदनशील सूचनाएं लेता था। फिर उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को मुहैया कराता था।

अधिकारियों ने बताया कि हबीब खान राजस्थान के बीकानेर जिले का रहने वाला है। उसे मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने पोखरण से खुफिया जानकारी के आधार पर हिरासत में लिया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उसके पास पिछले कुछ साल से पोखरण में सेना के बेस कैंप में सब्जियों की सप्‍लाई का ठेका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खुफिया इकाई की ओर से साझा की गई जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार को पोखरण से संदिग्ध को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध सैन्य शिविर में तैनात सेना के एक अधिकारी से संवेदनशील दस्तावेज हासिल करता था। फिर उन्‍हें पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को मुहैया कराता था।

See also  Murder: घर के अहाते में बिखरी पड़ी थीं 8 लाश, खुद भी फांसी पर लटकता मिला दरिंदा, पढ़ें दहला देनी वाली खबर

अधिकारी ने कहा कि सेना का अधिकारी कथित तौर पर हर दस्तावेज के लिए पैसे लेता था। पुलिस ने अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है और कहा है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

पैसे लेकर सैन्‍य अधिकारी का संवेदनशील जानकारी शेयर करने का मामला काफी संगीन है। इसकी जांच में दिल्‍ली पुलिस काफी फूंक-फूंककर आगे कदम बढ़ाना चाहती है। मजबूत सबूतों के साथ ही वह कार्रवाई को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।