रायपुर। राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए हैं। इनमें ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर के वो अधिकारी है, जिन्हें राज्य सरकार ने पिछले साल राजधानी से बाहर भेजा था, करीब साल भर बाद ही सभी की राजधानी वापसी हो गई है।

देखें पूरी लिस्ट

संयुक्त संचालक विपिन किशोर तिग्गा को रायपुर से अंबिकापुर भेजा गया है, वहीं संयुक्त संचालक आलोक देव को सरगुजा से वापस रायपुर बुला लिया गया है। डीएस कुशराम की भी जगदलपुर से रायपुर वापसी हो गयी है।

डिप्टी डायरेक्टर भगवती कुमार सिंह को जगदलपुर से रायपुर, उषा किरण बड़ाईक को रायगढ़ से राजनांदगांव, सहायक संचालक चंद्रशेखर कश्यप की रायपुर से जगदलपुर, नसीम अहमद खान की जय़पुर से रायपुर और सहायक जनसंपर्क अधिकारी को रायगढ़ से जशपुर भेजा गया है।

See also  अमेरिका-ईरान युद्ध पर लगेगा ब्रेक? डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, कहा- अगले 5 दिनों तक ईरान के पॉवर प्लांट पर नहीं करेंगे हमला, जानिए इसके पीछे की वजह…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।