और बढ़ेगी सख्ती? कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी आज करेंगे बड़ी बैठक, थोड़ी देर में होगी शुरू
और बढ़ेगी सख्ती? कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी आज करेंगे बड़ी बैठक, थोड़ी देर में होगी शुरू

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे नए मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अहम बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, यह बैठक सुबह साढ़े 11 बजे होगी।

बता दें कि लगातार जारी कोरोना विस्फोट के बीच रविवार को भी देश में लगभग पौने तीन लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं मौतों के आंकड़े ने भी रिकॉर्ड बनाया है। देश में कुल 2,75,306 नए संक्रमित दर्ज किए गए। इस दौरान 1625 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

ठीक होने की दर घटकर 86 फीसदी हुई


कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,29,48,848 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है।

दोगुनी हुई पॉजिटिविटी दर


देश में कोरोना की संक्रमण दर सिर्फ दो हफ्तों से भी कम समय में दोगुनी हो गई है। यानी कुल टेस्ट किए गए सैंपलों में से 16.7 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं, साप्ताहिक औसत 14.3 प्रतिशत है। इससे पहले बीते साल 19 जुलाई को पॉजिटिविटी दर 15.7 प्रतिशत पहुंची थी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 12.5 फीसदी। 16.7 फीसदी संक्रमण दर होने का मतलब है कि हर छह सैंपल में से एक का पॉजिटिव पाया जाना।

See also  ब्रेकिंग: यहां बाघ के खाल की तस्करी करते आठ पकड़ाए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।