यात्रीगण ध्यान दें: यास चक्रवात का असर, रायपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द
यात्रीगण ध्यान दें: यास चक्रवात का असर, रायपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द

रायपुर। चक्रवात यास (Cyclone Yaas) को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी की वजह से रेलवे ने रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

23 से 26 मई के बीच जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें पुरी-अजमेर, एलटीटी-पुरी, अहमदाबाद-पुरी, पुरी- एलटीटी,सूरत-पुरी, पुरी-अहमदाबाद, अजमेर-पुरी और पुरी-जोधपुर शामिल हैं। इनमें सभी ट्रेनें ओडिशा के पुरी जाने और आने वाली हैं।

रद्द होने वाली ट्रेनें

– गाड़ी संख्या 02037 पुरी अजमेर 24 मई 2021 को पुरी से रद्द रहेगी।

– गाड़ी संख्या 02145 एलटीटी -पुरी, 23 मई 2021 को एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) से रद्द रहेगी।

– गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद -पुरी 23 एवं 24 मई 2021 को अहमदाबाद से रद्द रहेगी।

– गाड़ी संख्या 02146 पुरी- एलटीटी 25 मई 2021 को पूरी से रद्द रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।