रायपुर: छत्तीसगढ़ में ओलिंपिक की धूम मची हुई है। इस दौरान रायगढ़ में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिए खिलाड़ी की मृत्यु हो गई। खलते-खेलते युवक सिर के बल गिर गया, और फिर उठ नहीं पाया। जिसे इलाज के लिए तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया । लेकिन डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोसित कर दिया। यह पूरी घटना घरघोड़ा के भालूमार गांव की है।

वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी की मौत पर संवेदनाएं जाहिर की है और परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। कहा कि खेल में कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।