BREAKING-रायपुर के गंज इलाके के राजपूताना होटल के पास युवक की हत्या, 3 संदिग्ध हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला चाकू मारकर जान ले ली, जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जिस युवक की हत्या हुई उसका नाम देवा बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवा के खिलाफ भी गंज थाने में चाकूबाजी का केस दर्ज है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमला करने वालों का इससे पुराना झगड़ा रहा होगा। इसी का बदला लेने की वजह से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना गंज इलाके के राजपूताना होटल के पास हुई।

3 दिन और तीन हत्याएं

रविवार से मंगलवार रात तक 3 दिनों में 3 लोगों की हत्या हो चुकी है। रविवार की रात दो हत्याएं खमतराई इलाके में हुई। इसमें कोमल साहू और एक अन्य युवक की मौत हो गई। फिलहाल, इस मामले में हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गुढ़ियारी इलाके में गैंगवार में भी कुछ युवक घायल हुए हैं। इस मामले में दो चाकूबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

See also  ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की तैयारी: सप्रे शाला और गवर्नमेंट स्कूल का होगा जीर्णोद्धार, 10 करोड़ का बजट मंजूर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।