Coronavirus

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं, जो बीते दिन की तुलना में करीब 12 हजार अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 37593 नए केस सामने आए। इसका मतलब है कि मंगलवार की तुलना में कोविड-19 के मामलों में करीब 47 फीसदी वृद्धि देखी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक्टिव केसों की संख्या अभी भी 3,22,327 बनी हुई है। वहीं, देश में अब तक 59.55 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके, अलावा देश में मौजूदा रिकवरी रेट 97.67 फीसदी है और बीते 24 घंटे के दौरान 34169 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना के 25,467 नए मामले सामने आए थे।

See also  कोरोना का असर: IMF Chief का बड़ा बयान, 2009 की मंदी से भी ज्यादा भयानक होगी आने वाली स्थिति

देश में कब कितने मामले

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।