नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह एक नए विवादों में फंस गए हैं। सोमवार रात से सोशल मीडिया पर युवराज सिंह से माफी मांगने को कहा जा रहा है। युवराज ने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद से लोग उनसे काफी नाराज हैं। युवराज टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे तभी उन्होंने इस जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया इसके बाद से ही टि्वटर पर #युवराजसिंह माफी_मांगो ट्रेंड करने लगा।

https://twitter.com/HarishPihal/status/1267433326018564097?s=20

बता दें कि जिस चैट को लेकर विवाद हो रहा है वह काफी पुराना है। कुछ दिन पहले युवराज और रोहित के बीच लाइव सेशन हुआ था। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कोरोना और अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की थी। इसी चर्चा के दौरान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का जिक्र आया था।

युजवेंद्र चहल, (जो अपने परिवार के साथ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं) पर चर्चा करते हुए युवराज सिंह ने एक जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। इसी से लोग काफी नाराज हैं और उनसे माफी मांगने को कह रहे हैं।

See also  पीएल पुनिया का रायपुर दौरा रद्द, घोषणा पत्र क्रियान्वयन कमेटी की बैठक में होने वाले थे शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।