दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन, एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 40 मुर्गे और 50 अंडों की होती है जरूरत
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन, एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 40 मुर्गे और 50 अंडों की होती है जरूरत

इजोल। दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया है। वे 76 साल के थे। पेशे से बढ़ई चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं।

मिजोरम के गांव बकटावंग तलंगनुम इस परिवार के बारे में बताया जाता है कि चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर से सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। वह सभी के काम पर नजर भी रखती हैं। 167 लोगों का यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने बड़े से मकान छौन थर रन (न्यू जनरेशन होम) में रहता है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं।

जानें फैमिली लाइफ

चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे। इसे उनके पिता ने स्थापित किया था। इस संप्रदाय में कई शादियों की परंपरा है। चाना की इतनी पत्नियों की यही वजह है। इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।