अचानक गिरी कॉलेज की 10 फ़ीट ऊंची दीवार, 2 छात्रों की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 2 कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतगर्त आर. के. कॉलेज (R. K. College) की दिवार गिरने से 2 छात्रों की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिवार गिराने की यह घटना उस समय हुई जब छात्रों के परिजन कॉलेज आए हुए थे और सभी परिजन उस दिवार के किनारे अपनी बाइक (दोपहिया) खड़ी किये हुए थे। तभी अचानक 10 फ़ीट ऊंची दीवार गिर गई। इस हादसे में कई परिजनों समेत छात्र भी दीवार के नीचे दब गए थे।

इस घटना में 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें 50 बाइक के दबे होने की सूचना भी दी जा रही है। हादसे के बाद नीचे दबे घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर जिले के कई आलाधिकारी भी पहुंच गए है।

See also  शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें किन शेयरों में है रौनक!

आशंका जताई जा रही है कि कॉलेज के पीछे डीजी मिनरल्स नाम की एक कंपनी लंबे समय से माइनिंग का काम करती आ रही है जो कि चट्टानों को फोड़ने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल करती थी। जिस वजह से दीवार कमजोर होती गई और आज अचानक हादसा हो गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।