ब्रेकिंग: ड्राइवर को आई झपकी, अनियंत्रित होकर पलट गई पुलिस गाड़ी, ASI की मौत, दो गंभीर
ब्रेकिंग: ड्राइवर को आई झपकी, अनियंत्रित होकर पलट गई पुलिस गाड़ी, ASI की मौत, दो गंभीर

जगदलपुर/केशकाल। छत्तीसगढ़ के सुकमा से देर रात रायपुर जा रही एक पुलिस बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार स.उ.नि.(ASI) ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। हादसा देर रात 1:30 बजे ग्राम सिंगनपुर के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार स.उ.नि.(ASI) नरेटी अपनी बेटी और आरक्षक के साथ सुकमा से रायपुर जा रहे थे, तभी इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में स.उ.नि.(ASI) ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। वहीँ ASI की बेटी और एक आरक्षक के घायल होने की खबर सामने आ रही है। ASI ओमप्रकाश नरेटी थाना चिंतागुफा जिला सुकमा में पदस्थ थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।