परिवार के साथ जा रहे पत्रकार की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर

सूरजपुर। पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाज़ुक है। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में अंचल के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा तड़के तब हुआ जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार सवार था, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ श्रीमती मानमती दुबे (70 वर्ष),उपेंद्र दुबे की पत्नी श्रीमती देव रुपी दुबे ( 55 वर्ष ) और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है।

राज्य सरकार सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार उपेंद्र दुबे के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

See also  सड़क हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, 4 गंभीर, बस ड्राइवर फरार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।