जांजगीर। CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला के बलौदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के दौरान बहे दो छात्रों में से एक का शव 26 घंटे बाद बरामद हो गया है। दूसरे की तलाश हालांकि अभी भी जारी है।

CG News: बता दें कि आठ छात्र पिकनिक मनाने आए थे। जिनमें से दो छात्र हसदेव नदी के बहाव मे फंस गए और देखते ही देखते पानी मे डूब गए थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने प्रयास किया लेकिन दोनों छात्रों को नदी से नहीं निकाल पाए।

CG News: घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद नगर सेंना के जवान और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और लगभग 26 घंटों की तलाशी के बाद एक छात्र प्रांजल देवांगन का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरे छात्र दिव्यांशु कटाक्कर की तलाश जारी है। प्रांजल देवांगन और दिव्यांश कटकवार 11वीं कक्षा के छात्र थे।

See also  CG News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल रायपुर में, प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।