CG Road Accident Bus-auto collision in Raipur at midnight, 20 injured, JCB's help had to be taken
CG Road Accident Bus-auto collision in Raipur at midnight, 20 injured, JCB's help had to be taken

रायपुर। CG Road Accident: राजधानी के जयस्तंभ चौक पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे एक बरातियों से भरी बस की टक्कर आटो रिक्‍शा से हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में करीब 20-25 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Road Accident Bus-auto collision in Raipur at midnight, 20 injured, JCB's help had to be taken
CG Road Accident Bus-auto collision in Raipur at midnight, 20 injured, JCB’s help had to be taken

CG Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा बस के सामने एक आटो रिक्शा के आ जाने से हुआ। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामूली रूप से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बरातियों से भरी बस खरोरा से ईदगाहभाटा आ रही थी। सभी घायल ईदगाहभाटा के रहवासी है।

CG Road Accident: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटोरिक्शा ड्राइवर का पैर फंस गया। कड़ी मशक्‍कत के बाद ड्राइवर को जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है जिसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बस में सवार लोगों की माने तो रिक्शा वाले को बचाने के चक्कर में बस सिग्नल तोड़ते हुए जाकर डिवाइडर से भिड़ा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।